राजयोग मेडिटेशन
राजयोग मेडिटेशन क्या है ?
राजयोग मैडिटेशन, इसमें आत्मा अपने परमपिता परमात्मा को याद करती है, योग लगाती है, आत्मा और परमात्मा का मिलन सर्वश्रेष्ठ होने के कारण इसको राजयोग कहा जाता है। राजयोग सभी योगो का राजा है। इसका टीचर स्वयं परमात्मा है।
राजयोग मेडिटेशन के फायदे -
- राजयोग मेडिटेशन खुद पर नियंत्रण रखने की एक पद्धति है जो हमारी जिंदगी को आसान एंव खुशमय बनाता है।
- राजयोग मैडिटेशन करने से हमारा मन शांत होता हैं और शक्तिशाली बनता हैं।
- राजयोग मेडिटेशन माना आत्मा का परमात्मा से मिलन। जिसमे हम परमात्मा से प्राप्त होने वाली सर्व शक्तियों और सर्व गुणों को अनुभव करते हैं। अतीन्द्रिय सुख का अनुभव करते।
- राजयोग मेडिटेशन से हमारी बैटरी चार्ज होती हैं। आत्मा में शक्ति आती हैं।
- राजयोग मेडिटेशन खुद के अंदर विश्वास जाग्रत करता हैं। और हमारा आत्मबल बढ़ाता हैं। जो एक क्वालिटी और स्वस्थ लाइफ जीने के लिए बहुत जरूरी हैं।
- राजयोग मेडिटेशन के द्वारा हम स्वयं को मानसिक रूप से शक्तिशाली बना सकते हैं। हमारी सोई हुई शक्तिया पुनः जाग्रत होती हैं।
- राजयोग मेडिटेशन के द्वारा हम स्वयं को हर परिस्थिति में सकारात्मक और अचल-अडोल रख सकते हैं।
- राजयोग मैडिटेशन हमारे जीवन को सुख शांति प्रेम और ख़ुशी से सम्पन्न बनाता हैं। हमे हीन भावनाओ से मुक्त करता हैं।
- राजयोग मेडिटेशन करने से हम पर बाहरी नकारात्मक वायुमण्डल का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
- बच्चे और बूढ़े सभी मैडिटेशन कर सकते हैं इससे हमारी एकाग्रता और कार्य क्षमता भी अधिक तेज होती हैं।
- स्व में स्थित रहना ही स्वास्थ्य है। राजयोग द्वारा हम स्वयं को सदा काल के लिए तंदरुस्त रख सकते।
- परमात्मा से सच्चे मिलन का सुख ले सकते जो और कोई तरीके से सम्भव नहीं। परमात्म प्राप्तियों का अनुभव करते।
- परमात्मा से कनेक्ट होने पर आत्मा अपनी ऑरिजिनल स्टेज को पुनः प्राप्त करती हैं।
- राजयोग मैडिटेशन के द्वारा आत्मा तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जाती हैं।
- राजयोग मैडिटेशन से हमे जीवन का वास्तविक आनन्द प्राप्त होता।
- जिस व्यक्ति को क्रोध आता हो उसे राजयोग जरूर करना चाहिए इससे हमे क्रोध को काबू करने में मदद मिलती हैं। हमारा क्रोध धीरे 2 शांत होता जाता हैं।
- अगर नींद नहीं आ रही हो या टेंशन हो तो आप डॉ के पास जायेगे तो वो भी मैडिटेशन करने की सलाह देते हैं। राजयोग का नित्य अभ्यास करने से हमारी नींद भी सतोप्रधान बनती हैं।
- जर्नल हेल्थ साईकोलॉजी में पिछले महीने हुए रिसर्च पब्लिकेशन में दर्शाया हैं की मैडिटेशन हमारे तनाव को कम करता हैं और हमारे दिमाग को शांत रखता हैं इसे करने से शरीर का कॉर्टिसोल हार्मोन सही मात्रा में रहता हैं।
- मैडिटेशन एक अद्भुत दवाई है जो हर प्रकार की शारीरिक और मानसिक बीमारियो को ठीक करती हैं।
- इंसान पूरा दिन काम करने के बाद 8 घंटे सोने के बाद भी उसकी थकावट दूर नहीं होती। क्योंकि उसका मन थका हुआ होता है। मैडिटेशन से हम अपने मन को शांत कर सकते है। और कम घंटे सोने पर भी हम फ्रेश रहते है।
- बच्चे का ध्यान भी स्टडी में कम लगता है। मानसिक रीति से थक जाता है। मैडिटेशन से मन की एकाग्रता बढ़ती है। स्टडी में ध्यान केन्द्रित होने से अच्छे नंबर आते है। साइंस ने रिसर्च किया है कि मैडिटेशन के द्वारा हम मन की 10 से 20 % तक पॉवर बढ़ा सकते है।
- आज कल मनुष्य चिंता डिप्रेशन, आदि मानसिक बीमारियो के भोग बनते है क्योंकि वह अपने मानसिक संतुलन को खो बैठा है और बाहर ही सुख-शांति की तलाश करता रहता है। मैडिटेशन से हमे सुख-शांति-ख़ुशी मिलती है जोकि हमारे अंदर ही हैं।
- कहा जाता है प्राचीन काल में सन्यासी लोग अपने योग के बल से प्रकृति को भी अपने कण्ट्रोल में रखते थे और जब चाहे तब बारिश होती थी। मेडिटेशन से हम भी प्रकृति द्वारा आने वाली समस्या से बच सकते है। प्रकृति पर जीत पा सकते है।
- राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से हमारे अंदर की बुराईया खत्म होती है। हमारे चरित्र को निखारता है।
- ख़ुशी बढाता है, ईर्ष्या, घृणा, नफरत को मिटाता है।
- हमारे आपसी संबंधो को मधुर बनाता है।
- मन को सही रास्ते पर चलने की दिशा बताता है।
- राजयोग का अभ्यास करने से मन के संकल्पों की गति भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
- नेगेटिव विचारो कण्ट्रोल कर हम सभी परिस्थितियों में पॉजिटिव विचार कर सकते है।
- गहरी शांति की अनुभूति होती है।
- हम स्वयं की शक्ति को जान कर उन्हें कार्य में लगा सकते है।
- "योगेश्व चित वृत्ति निरोध: " अर्थात चित वृत्ति का नियंत्रण करता है। मन को कण्ट्रोल कर वृत्ति को श्रेष्ठ बनाता है।
- राजयोग ही सभी दु:खो की एकमात्र औषधि है।
- राजयोग मैडिटेशन के अभ्यास से कड़े संस्कार भी परिवर्तन हो जाते हैं।
- एकाग्रता बढ़ने से व्यक्ति क्रियाशील, कार्यकुशल, जागरूक बनता है।
- जीवन में मूलभूत परिवर्तन ला देता है।
- संसारी होते हुए भी विदेही, कार्यरत होते हुए भी कर्मबंधन से मुक्त रहता है।
- मानव गृहस्थ और समाज के कार्य में सक्रिय होते हुए भी निर्लेप रहता है अर्थात परिस्थितियों में तटस्थ रहकर कमल पुष्प सामान न्यारा और प्यारा रहकर जीवन व्यतीत करता है इसलिए वह समाज का लाभदायक अंग बन जाता है।
- डर से छूट सकते है, जैसे कोई को अँधेरे से डर लगता हो तो वो अपना डर मेडिटेशन से दूर कर सकता है।
- कोई बड़ा लॉस जैसे की बिज़नेस में लॉस, नजदीक के संबंधी का शरीर छूट जाये, ऐसी परिस्थितियो में अपने मन को पॉजिटिव रख सामना कर सकते है।
- राजयोग मेडिटेशन से हम बिना रासायनिक खाद के फसलो को भी बहुत अच्छा ऊगा सकते है।
- राजयोग मेडिटेशन से हमारे यहाँ माउंट आबू में हार्ट ब्लॉकेज भी खुल जाते है जिसके लिये बाहरी दुनिया में लाखो रूपये लगते है लेकिन यहाँ आसानी से ब्लॉकेज खुल जाते है।
- हम किसी भी विषम परिस्थिति को भी बहुत ही smoothly तरीके से हैंडल कर सकते है।
- मेडिटेशन हमेशा पॉजिटिव रहना सिखाता है और हम नेगेटिव परिस्थिति को कैसे पॉजिटिव नजरिया से देखे यह भी सिखाता है।
- मैडिटेशन से हमारा आत्मविश्वास और एकाग्रता बढती है जिससे हमारा समस्याओं के प्रति नजरिया बदल जाता है। हम समस्याओं को रचनात्मक तरीकों से बड़ी आसानी हल कर पाते है जिससे तनाव कम होता है।
- हम शांत होना शुरू हो जाते है। अनावश्यक बातों मे उलझना बंद हो जाता है। शांत रहने से ऊर्जा व्यर्थ नहीं होती है। जो हम कार्य व्यवहार में इस्तेमाल कर सकते है।
- नकारात्मक सोच खत्म होती है। हर काम सहज ही कर लेते है। ईश्वरीय शक्तिया प्राप्त होती। इसलिये सभी के लिये वरदान है।
- जब हम स्वयं को आत्मा निश्चय कर अपने मन बुद्धि का लिंक परमात्मा के साथ जोड़ेगे तो हमे सच्चा सुख-शांति और शक्ति की प्राप्ति होती हैं।
- गीता में भी प्राचीन राजयोग के बारे में बताया गया है कि जो योग स्वयं भगवान ने सिखाया है। गीता में लिखा है "हे अर्जुन राजयोगा विक्रमो दग्धा"अर्थात राजयोग से विकर्म नष्ट होते है।
- मेडिटेशन से हम अपने आपको अच्छे से समझने लगते है इसलिये हमे जीवन जीने की कला आ जाती है।
- राजयोग मेडिटेशन आत्मा के लिए उतना जरुरी है जितना शरीर के लिए साँस लेना जरुरी है।
- राजयोग मैडिटेशन से सतयुगी पवित्र दुनिया के मालिक बनते है और मुक्ति-जीवनमुक्ति की प्राप्ति होती है।
- राजयोग वह सब कुछ प्रदान करता है जो जीवन में प्राप्त करने योग्य है और योगी अनुभव करता है वह सब कुछ पा रहा है। यही जीवन की पूर्णता है।
राजयोग मेडिटेशन कैसे सीखें -
राजयोग अपने जीवन को श्रेष्ठ, सुखी और शांतिमय बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। Brahma kumaris ईश्वरीय विश्वविधालय के सेवा केंद्र भारत के कोने कोने में है जहा आपको निःशुल्क राजयोग सिखाया जाता है।
आप अपने नजदीकी सेवा केंद्र 🏩का पता Google पे सर्च करे और अपने नजदीकी Brahma kumaris सेंटर से निशुल्क राजयोग मेडिटेशन सीखें ।
भारत में हर गांव हर शहर में Brahma kumaris ईश्वरीय विश्वविधालय है जहां निशुल्क राजयोग मेडिटेशन सीखाया जाता है अतः आप राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए अपने नजदीकी Brahma kumaris ईश्वरीय विश्वविधालय में संपर्क करें या Google में search करें ।
अगर आप Online घर बैठे Free में Rajyog Meditation सीखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए WhatsApp number पर "Om Shanti" लिखकर भेजे आपको 7 days का Rajyog Meditation निशुल्क सीखाया जाएगा और राजयोग मेडिटेशन से संबंधित सवालों का जवाब भी दिया जाएगा।
WhatsApp number- 9485997452
राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए WhatsApp number- 9485997452 पर Om Shanti लिख कर भेजे।
आशा करता हूं आपको यह लेख पसंद आया होगा ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिए Free E- mail subscribe जरूर करें जिससे आपको सभी पोस्ट आपको सबसे पहले मिले इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले धन्यवाद ।


एक टिप्पणी भेजें