हमेशा स्वस्थ रहने के नियम | स्वस्थ रहने के उपाय । Health Tips In Hindi

स्वस्थ रहने के नियम | स्वस्थ दिनचर्या
Heath tips in Hindi 

हमेशा स्वस्थ रहने के उपाय
स्वस्थ रहने के नियम

हैलो दोस्तो gyanbulbul मेंआप सभी का स्वागत है । दोस्तों वर्तमान समय में बहुत से लोग अपने शरीर के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते ग़लत खान-पान करने से उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है । ऐसा गलती आप कभी मत करना आप दिन में कुछ समय अपने लिए और अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए जरूर निकालें ।

 हम दिन भर अपने  मन और शरीर का उपयोग शारिरिक और मानसिक कार्यों को करने में करते हैं दिन के अंत होने तक हमारा शरीर और मन थकान महसूस करने लगता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम अपने लिए और अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकालते। तो दोस्तो आज इस लेख में आप सभी के लिए हमेशा स्वस्थ रहने के नियम और कुछ Health tips लेकर आया हूं जिन्हें आप अपने जीवन में follow कर हमेशा स्वस्थ और खुश रह सकते हो ।

स्वास्थ का अर्थ शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य से है जब हम शारिरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं उसे ही सही अर्थों में पूर्ण स्वास्थ्य कहा जाता है ।

हमेशा स्वस्थ रहने के नियम

1.सूर्योदय से पहले उठना -


सुबह जल्दी उठने से हमारे शरीर को बहुत फायदा होता है  सूर्योदय से एक घंटा पहले हमें जल्दी उठ जाना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से शरीर के सभी हार्मोन्स और जो भी हमारे शरीर में केमिकल बनता है वह सुबह जल्दी उठने से संतुलित हो जाता है तो सबसे पहला नियम सुबह जल्दी उठना है।

2.सुबह खाली पेट 1.5 लीटर पानी पीना-

 सुबह खाली पेट 1.5 पानी पीने के अनगिनत फायदे हैं । सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से वात,पित और कफ तीनों संतुलित रहता है जिससे शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। इससे कब्ज दूर होता है , भूख बढ़ता है ,पाचन शक्ति मजबूत होता है और भी बहुत सारे फायदे हैं। तो आप भी सुबह उठने के पश्चात खाली पेट 1.5 लीटर  गुनगुना पानी जरूर पीएं।

3.मेडिटेशन-

 मेडिटेशन करना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। मेडिटेशन बहुत प्रकार के होते हैं और सभी मेडिटेशन के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं । मेडिटेशन मन को शांत करने और मन को अल्फा स्टेज में लाने की क्रिया है। मेडिटेशन करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन्स का स्त्राव होता है। मेडिटेशन से निर्णय शक्ति , एकाग्रता, आत्मविश्वास बढ़ता है।

 यह मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ शारिरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है मेडिटेशन से शरीर की इमम्यूनिटी पावर बढता है, अनिद्रा, हार्ट डिसीस, डायबिटीज, और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी को दूर करने में सहायक है मेडिटेशन हमारे शरीर को निरोगी रखता है। तो आप भी युटुब से में मेडिटेशन सीख कर प्रतिदिन सुबह मेडिटेशन जरूर करें सुबह का समय मेडिटेशन के लिए उपयुक्त है।

4.व्यायाम- 

स्वास्थ लिए प्रतिदिन व्यायाम करना आवश्यक है व्यायाम में बहुत से आसन होते हैं जिन्हें आप कर सकते हैं प्राणायाम से फेफड़ों में आक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर तरोताजा हो जाता है। नियमित व्यायाम करने से शरीर में मसल्स  बढ़ता है जिससे कार्य करने की क्षमता बढ़ती है ।
Health tips in Hindi

5.शाकाहारी भोजन-

 हमें स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है  शाकाहारी शुद्ध सात्विक भोजन जो हमारे शरीर को सभी विटामिन प्रदान करता है । शाकाहारी भोजन करने से मन शांत रहता है शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और भी कई लाभ होता है। 

अधिकांश लोग जो मांस का सेवन करते हैं और अंडे का सेवन करते हैं यह सब मांसाहार हमारे शरीर और मन को  बहुत नुकसान पहुंचाता है जिसके कारण विभिन्न बीमारी और रोग उत्पन्न होते हैं यह आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है अतः हमें मांसाहार का त्याग कर हमेशा शाकाहारी भोजन करना चाहिए।


6.सकारात्मक सोचें-

 हमारा सोच ही हमारा जीवन बनाता है "संकल्प से सृष्टि" जैसा हम सोचते हैं वैसा हम बन जाते हैं , हमारे हर संकल्प में कम्पन होता है जो ब्रम्हाणड में जाता है और वहां से हजार गुणा होकर हमारे पास आता है इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए।
जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी समस्या आ जाएं ,कितनी भी गंभीर बीमारी हो अगर मन स्वस्थ हैं तो तन भी स्वस्थ हो जाता है । जैसा हम लोगों के प्रति सोचते हैं वैसा ही हमें प्राप्त होता है इसलिए सभी के लिए अपने मन में सदा शुभकामना , शुभ भावना रखें ।

7.बाहर खाना खाने से बचें -

 घर का खाना और बाहर के खाना में बहुत अंतर होता है। खाना बनाने वाला बदल जाता है जब हम बाहर का खाना खाते हैं बाहर का खाना  खाने में हमारे शरीर और मन दोनों पर प्रभाव पड़ता है क्योंकि जो हम बाहर का खाना खा रहे हैं उसे बनाने वाले के मन में जो संकल्प सोच चल रहा होता है उसका प्रभाव खाने पर पड़ता है और उसका भाव खाना बेचने का है तो वह जिस भाव से भोजन बनाता है उस भोजन को खाने से उसका प्रभाव शरीर और मन पर पड़ता है कोशिश करें आप बाहर का खाना खाने से बचें और हो सके तो भगवान को याद कर अच्छा संकल्प कर भोजन करें।

स्वस्थ रहने के लिए कुछ और नियम और Health tips जिसे आपको जरूर फालो करना चाहिए-


1.रात्रि में कम भोजन करना चाहिए यह हमारे पाचन के लिए सही होता है।

2.खड़े- खड़े पानी नहीं पीना चाहिए अगर कोई खड़े होकर पानी पीता है तो उसे भविष्य में घुटना दर्द या जोड़ो में दर्द की समस्या हो सकती है।

3.गर्म पानी पीना चाहिए।

4.घूंट- घूंट कर पानी पीना चाहिए घूंट-घूंट‌‌‌ कर पानी पीने से लार पेट में जाती है लार भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाती है।

5.सुबह नाश्ते से पहले और रात खाना खाने के पश्चात 500 कदम जरूर चलें।

6.अपने दवा को कभी ठंडे पानी से न लें।

7.रात 10 बजे से 4 बजे तक सोना चाहिए देर रात नहीं जागना चाहिए ।

8.रात को सोने से 1 घंटे पहले सभी इलैक्ट्रानिक डिवाइस से दूर रहना चाहिए। 

9.रात को सोते समय अपने पास मोबाइल न रखें हो सकें तो flight mode on कर दें।

10.हमेशा अपने बाएं कान से फोन काल्स का जवाब दें।

11.ठंडा पानी पीने के बाद गर्म पानी नहीं पीना चाहिए ।
ठंडा और गर्म एक साथ नहीं खाना चाहिए।

12.फ्रिज में रखा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

13.सुबह खाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए।

14.रात को सोने के समय तलवों पर सरसों तेल से मालिश करना चाहिए।

15.रात में सोने से पहले अपने हाथ, पैर, मुंह को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर सोने से नींद अच्छी आती है।

16.प्रतिदिन 3 फल जरूर खाना चाहिए।

 17.TV और Mobile देखकर भोजन नहीं करना चाहिए TV देखते समय जो Tv पर जो program चलते हैं उनका negative vibration का असर हमारे मन पर और भोजन पर पड़ता है इसलिए भोजन करते समय Tv और mobile से दूर रहें।


18.समय पर सभी कार्य करना चाहिए और समय पर भोजन करना चाहिए।

19.भोजन चबाकर खाना चाहिए और भोजन करते समय किसी से बात नहीं करना चाहिए।

20.जितना भूख हो उससे थोड़ा कम भोजन करना चाहिए।

21.भोजन के 30 मिनट पहले और भोजन के तुरंत पश्चात पानी नहीं पीना चाहिए भोजन करने के 1 घंटा बाद पानी पीना चाहिए। 


0/Post a Comment/Comments